किस्तान में इस वक्त महंगाई को लेकर क्या हाल है वो पूरी दुनिया देख रही है. आलम ये है कि यहां लोग आटा, आलू, प्याज जैसी रोजमर्रा की चीजों के लिए भी एक दूसरे की जान के दुश्मन बनते जा रहे हैं. तो क्या ऐसे पाकिस्तान में शाहरुख खान की पठान लोग 900 रुपए की टिकट खरीदकर देखना चाह रहे हैं. ये हैरान करने वाली खबर इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. चलिए बताते हैं पूरी खबर डिटेल में.दरअसल, कुछ सालों से पाकिस्तान में कोई भी भारतीय फिल्म रिलीज नहीं की जाती है. लिहाजा पठान भी पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है सिवाय पाकिस्तान के. लेकिन बॉलीवुड को लकर पाक में क्या दीवानगी है वो तो किसी से नहीं छिपा. लिहाजा खबर है कि बैन के चलते यहां कराची के सिनेमाघर में चोरी-छिपे पठान की स्क्रीनिंग की खबर है. पाकिस्तानी मीडिया में बताया गया है कि फेसबुक पर विज्ञापन शेयर किया गया है जिसके मुताबिक कराची में पठान देखने के लिए 900 रूपए की टिकट है. वहीं हैरानी की बात ये कि विज्ञापन पर लोगों ने खूब दिलचस्पी दिखाई. कहा जा रहा है कि 4 फरवरी को फिल्म की स्क्रीनिंग की डेट तय की गई है.