ईरान में इजरायली हमले में 78 लोगों की मौत, 320 से ज्यादा घायल

ईरान में परमाणु स्थलों को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हमलों के बाद तनाव बढ़ गया है. जानकारी के अनुसार इस हमले में ईरान के 78 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 320 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. वहीं ईरान के जवाबी हमले पर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कहा कि उनकी और से हमला जारी रहेगा और ईरानी परमाणु स्थल को निशाना बनाया जाएगा. बता दें इजराइल ने इस्फहान में ईरानी परमाणु स्थल पर हमला किया है. इस हमले का जवाब ईरान ने भी दिया और ईरान की और दागी गई मिसालइलों में दो इजरायली लोगों को मौत हो गई.

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य हमलों की अनुमति छह महीने पहले नवंबर 2024 में दे दी गई थी और शुरू में इन्हें अप्रैल 2025 के लिए निर्धारित किया गया था. इन हमलों को ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ नाम दिया गया है. वहीं ईरान से कुछ वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जिसमें ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम इजराइल के हमलों को रोकता दिखा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *