हिमाचल में 100 से अधिक टूरिस्ट बसों के चालान काटे

मंडी. हिमाचल प्रदेश में अवैध रूप से कई लग्जरी बसें चल रही हैं. कुल्लू मनाली के लिए खासकर इन बसों की आवाजाही लगातार हो रही है. हालांकि, मंडी से पंडोह के बीच आरटीओ फ्लाइंग स्क्वाड कुल्लू ने बीती रात विशेष नाकेबंदी अभियान चलाकर 100 से अधिक वॉल्वो, टूरिस्ट और पैसेंजर बसों के चालान काटे. इस दौरान मौके पर ही 2 लाख 72 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि शेष चालान दफ्तर भेजे गए हैं.
फ्लाइंग स्क्वाड की टीमें पहले विंद्रावणी और फिर पंडोह के पास तैनात रहीं. यहां वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई. इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े प्रबंधों का भी निरीक्षण किया गया.ट्रैफिक इंस्पेक्टर हेमंत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कई वाहनों में गंभीर खामियां पाई गईं. कुछ के पास वैध परमिट नहीं थे, कुछ पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी थी. वहीं, कई बसों में प्रेशर हॉर्न, मोडिफाइड लाइट्स और बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र या टैक्स के वाहन संचालन हो रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *