67 बोतल देशी शराब सहित तीन लोग काबू

सिरसा, 23 सितंबर,(पवनशर्मा)-जिला भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कारवाई करते हुए जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से तीन लोगों को 67 बोतल देशी शराब के साथ काबू किया है । जिला की सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान गांव पन्नीवाला रुलदु क्षेत्र से जगदीप उर्फ काली पुत्र लाभ सिंह निवासी पन्नीवाला रुलदु वह रमनदीप उर्फ रमना पुत्र गुरदीप सिंह निवासी मोहल्ला मुक्तसर पंजाब को 48 बोतल देशी शराब के साथ काबू किया है । वही कालांवाली थाना पुलिस ने गांव हसू क्षेत्र से नवी सिंह पुत्र काका सिंह निवासी हसू को 19 बोतल देशी शराब के साथ काबू किया है । पकड़े गए लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किए गए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *