सिरसा,(पवनशर्मा)-जिला भर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कारवाई करते हुए जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से दो व्यक्तियों को 380 नशीले प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ काबू किया है । जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान मेला ग्राउंड बेगू रोड सिरसा क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को 200 नशीलें प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रोहताश कुमार पुत्र भानु राम निवासी राजपुरा सहानी के रूप में हुई है । उन्होंने बताया पकड़े गए व्यक्ति से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है । उन्होने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान मेला ग्राउंड बेगू रोड सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने पुलिस पार्टी को देख कर वापिस मुड़ कर भागने की कोशिश की तो शक के बिना पर उक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 200 नशीलें प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए । वहीं एक अन्य घटना में जिला की सदर सिरसा पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव मल्लेकां क्षेत्र से एक व्यक्ति को 180 नशीले प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सदर सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जसबीर उर्फ जस्सू पुत्र कृष्ण कुमार निवासी मल्लेकां के रूप में हुई है । पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है । उन्होंने बताया कि थाना सदर सिरसा की मल्लेकां पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक बलवान सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त में चेकिंग के दौरान गांव मल्लेकां क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे व्यक्ति ने पुलिस पार्टी को देख कर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिना पर उक्त व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 180 नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए । पकड़े गए व्यक्तियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुडे अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।