शेरे पंजाब एनआरआई क्लब का भव्य उद्घाटन

जालंधर, (संजय शर्मा)- बस स्टैंड होटल किंग में शेरे पंजाब एनआरआई क्लब (रजि.) का आज भव्य उद्घाटन स्थानीय आयोजित किया गया। इस मौके पर चौधरी संतोख सिंह रॉबिन सापला, राजेंद्र बेरी, जगदीश राजा, विशेष तौर पर पहुंचे। क्लब के अध्यक्ष हरदेव सिंह बठला ने कहा कि यह एनआरआई क्लब विदेशों में रह रहे पंजाबी भाइयों को हर संभव सेवाएं देने के लिए बनाया गया है। किसी भी एनआरआई सदस्य को किसी भी देश में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वह हमारे क्लब से संपर्क कर सकता है। विदेशों में रहने वाले पंजाबियों के लिए यह अपना क्लब है। शेरे पंजाब एनआरआई क्लब के अध्यक्ष हरदेव सिंह बठला ने अतिथियों का तह दिल से धन्यवाद किया। इस मौके पर अन्य के अलावा मुख्त्यार सिंह बाठ अध्यक्ष, बब्बू सदना मुख्य सलाहकार आरके भगत जनरल सचिव, मुनीश कुमार इंचार्ज आईटी, अमरजीत सिंह भखरियाना उपाध्यक्ष पंजाब, जाकेश कुमार अध्यक्ष जिला अध्यक्ष जालंधर, नितिन कशप जिला उपाध्यक्ष जालंधर, विनोद वालिया, जसपाल सिंह भट्टी, हरविंदर सिंह लाडी, अमरजीत सिंह सिद्ध नवीन भसीन, महिंदर सिंह लिधर, रमेश बधन, शशि बाला सैनी, सुखजीत कोर भावरा, हर्षवीर अमृत, लवप्रीत मलेर कोटला, मनदीप सिंह रायकोट, जसबीर सिंह रायकोट, मोहम्मद वसीम सुंदर नगर, मंडी, हिमाचल प्रदेश, मोहम्मद फैज उत्तराखंड हरदीप कौर, पवन शर्मा, साहिल सेठी, सुनील वर्मा, जगजीत सिंह ढीडसा, हरमेश वर्मा सैमसंग वालिया रवि शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *