
जालंधर, (रोजाना आजतक)- पंजाब प्रेस क्लब के चुनाव का नतीजा घोषित कर दिया गया प्रधान पद पर सतनाम मानक ने जतिंदर शर्मा को मात दी। सतनाम सिंह मानक प्रेस क्लब के नए प्रधान होंगे। महासचिव के पद पर मनोज त्रिपाठी ने महाबीर प्रसाद को मात दी तो उप प्रधान (महिला) के पद पर तेजिंदर कौर थिंद ने पुष्पिंदर को हराया। वहीं सचिव के पद पर मेहर मलिक ने जतिंदर शर्मा को हराया।
उप प्रधान के पद पर 4 उम्मीदवारों में से मनदीप शर्मा व पंकज रॉय चयनित हुए जबकि महाबीर प्रसाद तीसरे नंबर पर रहे। केशियर के पद पर शिव शर्मा ने सुमित महेंद्रू को मात दी। जॉइंट सचिव पर नरिंदर गुप्ता को राकेश सूरी ने बाजी में मात दी वरिष्ठ उप प्रधान के पद पर त्रिकोणीय मुकाबला था जिसे राजेश थापा ने जीता। इस दौरान राजेश थापा ने प्रदीप बसरा व जतिंदर शर्मा को मात देते हुए जीत प्राप्त किया
डॉ. सुरिंदर पाल, लखविंदर जोहल, अर्जुन शर्मा, सुनील रुद्रा, गगन वालिया, संदीप साही, निखिल शर्मा, परमजीत रंगपुरी, अमन मेहरा, राकेश शांतिदूत, अमन बग्गा, अजित सिंह बुलंद, बिट्टू ओबेरॉय, विकास मौदगिल, वरुण अग्रवाल, कमल अग्रवाल, सुकरांत सफरी, नरिंदर नंदन, विनयपाल ज़ैद, गुरप्रीत खालसा, रमन वर्मा, शिवनंदन, जतिंदर चोपड़ा, पुनीत, संजय शर्मा आदि मौजूद थे