3450 रुपये की सट्टा राशि सहित युवक काबू

सिरसा,5 अक्टूबर (पवन शर्मा)-जिला भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए जिला की कालांवाली थाना पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान सार्वजनिक जगह पर सट्टा खाईवाली करते हुए एक युवक को 3450 रुपए की सट्टा राशि के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए कालांवाली थाना प्रभारी इंस्पैक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान हरविंदर सिंह पुत्र राम सिंह निवासी मंडी कालांवाली के रूप में हुई है ।उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ कालांवाली थाना में गेम्बलिंग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *