सिरसा , 13 सितंबर (पवन शर्मा)-जिला भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कारवाई करते हुए जिला की सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान गांव दादू क्षेत्र से एक युवक को 315 बोर अवैध पिस्टल के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए कालांवाली प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान हरमन सिंह उर्फ गग्गू पुत्र मिट्ठू सिंह निवासी दादू के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना कालांवाली में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है । उन्होंने बताया कि सीआईए कालांवाली पुलिस की एक टीम गस्त व चैकिंग के दौरान गांव दादू क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 315 बोर अवैध पिस्टल बरामद हुआ । पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमाण्ड पर लिया जाएगा और रिमाण्ड अवधि के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।