100 करोड़ की लागत से संत रविदास के भव्य मंदिर-विशाल स्मारक का भूमि-पूजन करेंगे:पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का 12 अगस्त यानी आज सागर (Sagar) जिले में आगमन हो रहा है. प्रधानमंत्री सागर के बड़तूमा में 100 करोड़ की लागत से संत रविदास के भव्य मंदिर-विशाल स्मारक का भूमि-पूजन करेंगे. भूमि-पूजन कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ढाना के एयर स्ट्रिप में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी एनएचएआई की भारत माला परियोजना के अंतर्गत दो परियोजनाओं की 1582.28 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास करेंगे. वो ढ़ाई हजार करोड़ की लागत से बने कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण भी करेंगे.
इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Mangubhai Patel), मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan), केन्द्र-राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम अनुसार वो नई दिल्ली एयरपोर्ट से पूर्वान्ह 11:50 बजे वायु सेना के विमान से खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे. दोपहर एक बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर उनका आगमन होगा. पीएम मोदी खजुराहो एयरपोर्ट से दोपहर 1:05 बजे हैलीकाप्टर से प्रस्थान कर 2:05 बजे बड़तूमा हैलीपेड पर आएंगे. पीएम मोदी बड़तूमा हैलीपेड से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *