फगवाड़ा, हाईवे पर भयानक हादसा होने का सामने आया है। बताया जा रहा है कि हाईवे पर खड़े कैंटर से कार की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 2 महिलाएं, ड्राइवर व एक साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए जानकारी के मुताबिक कार लुधियाना की तरफ जा रही थी और इस दौरान धुंध भी काफी पड़ी हुई थी इसी बीच कार सड़क पर खड़े कैंटर में जा टकराई। लोगों ने बड़ी ही मुश्किल से कार को कैंटर की बैक साइड से बाहर निकाला।