फगवाड़ा-लुधियाना हाईवे पर भयानक हादसा,कैंटर और कार की भीषण टक्कर, एक की मौत

फगवाड़ा-लुधियाना हाईवे पर भयानक हादसा होने का सामने आया है। बताया जा रहा है कि हाईवे पर खड़े कैंटर से कार की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 2 महिलाएं, ड्राइवर व एक साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक कार सुबह लुधियाना की तरफ जा रही थी और इस दौरान धुंध भी काफी पड़ी हुई थी इसी बीच कार सड़क पर खड़े कैंटर में जा टकराई। लोगों ने बड़ी ही मुश्किल से कार को कैंटर की बैक साइड से बाहर निकाला। वहीं कार के अंदर पड़ा सामान देख कर लगता है कि सभी लोग किसी धार्मिक स्थान से आ रहे थे। बता दें कि आज सुबह खन्ना नेशनल हाईवे पर धुंध के कारण 25 से 30 गाड़ियों की टक्कर हुई थी। वहीं कोटकपूर में भी 6 वाहनों की टक्कर होने का मामला सामने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *