हाईवे के बाद अब रेलवे ट्रैक पर किसान

जालंधर, किसानों द्वारा हाईवे पर लगातार तीसरे दिन से धरना जारी है। वहीं आज रेलवे ट्रैक जाम करने का किसानों द्वारा ऐलान किया गया था। इस दौरान डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। जहां कुछ समय के लिए किसान तो रेलवे ट्रैक जाम करने के लिए रुक गए थे। जिसके बाद उन्होंने 12 बजे तक समय प्रशासन को दिया था। वहीं 12 बजे के बाद किसानों ने हाईवे के बाद रेलवे ट्रैक अनिश्चितकाल के जाम कर दिया है हाईवे के बाद अब रेलवे ट्रैक पर किसान बैठ गए है। किसानों के हाईवे जाम करने को लेकर सीएम भगवंत मान ने किसानों को चंडीगढ़ दफ्तर में बात करने का कहा था। वहीं किसानों ने भी कल रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान किया था। वहीं दूसरी ओर किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक जाम करने को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। किसानों ने 12 बजे धन्नोवाली फाटक पर ट्रेनें रोकने का ऐलान किया है। अभी तक किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक नहीं रोका गया है। जबकि दूसरी ओर किसानों का कहना है कि वह लोगों को परेशान नहीं करना चाहता है। किसान नेता ने कहा कि कल सीएम साहब के साथ मीटिंग पहले 11 बजे थी जिसके बाद 2 बजे का समय दिया गया उसके बाद 4 बजे का समय दिया गया। किसान नेता ने कहा कि रात 8 बजे पता चला कि सरकार के साथ किसानों की मीटिंग नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह है कि वह किसानों के लिए गंभीर नहीं है। किसान नेता ने कहा कि हम जब तक प्रदर्शन नहीं करेंगे तो सरकार को हमारी परेशानी का कैसे पता चलेगा। इस दौरान किसान रेलवे ट्रैक जाम करने की मांग पर अड़े हुए है। वहीं जालंधर के गांव धन्नोवाली गांव के पास दिल्ली- अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों का धरना भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *