हल्की बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना

जालंधर,(विशाल)-मंगलवार दोपहर बाद को पंजाब के विभिन्न जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। जालंधर में मंगलवार को दिन भर आसमान में बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया है। दोपहर में आसमान में घने बादल छाने के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं, शाम होते ही मौसम सुहावना हो गया और हवाएं चलने के साथ ही कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। गौर हो कि पिछले कुछ दिनों से तल्ख धूप और गर्मी से दो-चार हो रहे लोगों को काफी हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि बुधवार शाम तक मौसम साफ हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *