लोगों और पब्लिक के बीच के रिश्ते को मजबूत करने के लिए पुलिस-पब्लिक मीट का आयोजन किया

जालंधर, (विशाल)-आम जनता और पुलिस के बीच तालमेल को बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस और पब्लिक के बीच के रिश्ते को मजबूत करने के लिए कैंट इलाके में पुलिस-पब्लिक मीट का आयोजन किया गया। एक पैलेस में कराए गए इस आयोजन में थाना कैंट के प्रभारी अजायब सिंह ने आम जन की समस्याओं को सुना और उनके जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान बैठक में इलाके के धार्मिक, राजनीतिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे। जहां क्षेत्र के पुलिस से जुड़े सार्वजनिक मुद्दों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान कैंट थाना प्रभारी अजायब सिंह ने जनता से अपील की कि असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस से साझा करें जिससे अपराध और अपराधियों पर रोक लगाई जा सके। साथ ही अगर उनके थानाक्षेत्र के किसी निवासी को कोई दिक्कत है तो वो उनसे खुद ही आकर मिल सकता है या फिर उन्हें उनके मोबाइल नंबर 8686110004 पर संपर्क कर सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *