हमें अपने कर्तव्यों का निर्वाह का पालन भी करना होगा : रमेश महेन्द्रू

जालन्धर,अल्फा़ महेन्द्रू फाउन्डेशन एन जी ओ द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती पर उन्हें समर्पित स्थानीय चौगिट्टी फ्लाईओवर – बाईपास के समीप स्वच्छता ही सेवा प्रोजेक्ट किया गया। नैशनल हाइवे की सर्विस लेन पर अनाधिकृत तरीके से नगर निगम जालन्धर द्वारा बनाये गये कूड़े के डम्प पर खड़े होकर सफाई करवाई और करीब पिछले 45 दिनों से नगर निगम जालन्धर द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान का जायजा लिया।

फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू ने बताया कि चौगिट्टी फ्लाईओवर के समीप करीब पिछले 10 वर्षों से अवैध रूप से नगर निगम जालन्धर द्वारा बनाए गये कुडे़ के डम्प को लेकर जनता बहुत दुखी थी, जालन्धर का नई दिल्ली – जम्मू कश्मीर व अमृतसर अन्तर्राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण देश विदेश से आने जाने वाले सैलानियों पर क्या प्रभाव पड़ता होगा। कूड़े के डम्प के करीब से आते व जाते समय इतनी दुर्गन्ध आती थी और सांस तक लेना मुश्किल हो जाता था। राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी व देश के द्वितीय प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनके जन्मदिन की देशवासियों को शुभकामनाएं व श्रद्धांजलि दी गई।अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू ने कहा कि आज देश को आजाद हुए 76 वर्ष बीत जाने के बाद भी देश की जनता मलीभूत सुविधाओं से वंचित नजर आ रही है,आज भी देश की जनता को देश के राजनेताओं व राज्य सरकारों ने बिजली,पानी, सीवरेज, सड़कों, गलियों के निर्माण कार्यों में उलझा कर रखा हुआ है। श्री महेन्द्रू ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का स्वच्छ भारत का सपना साकार करने के लिए ‘स्वच्छता ही सेवा ‘ जैसा प्रोजेक्ट भारत सरकार को करने की जरुरत पड़ रही है।
उन्होंने देश की जनता से कहा कि यदि हम सभी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं तो हमें अपने कर्तव्यों का निर्वाह का पालन भी करना होगा जबकि देश के प्रति हमारी कुछ नैतिक जुम्मेदारी है। रमेश ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा को आज सार्थक करने की जरूरत है यही राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी को सच्ची श्रद्धांजलि व स्वच्छतांजलि होगी।
मुख्य सलाहकार स्वस्थ डा० मुकेश वालिया ने बताया कि अल्फा़ महेन्द्रू फाउन्डेशन के संज्ञान में लेते हुए अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू ने इसकी शिकायत नैशनल हाइवे आॅथारिटी आफ इंडिया, नैशनल ग्रीन ट्रब्यूनल, सैंट्रल प्रदूषण कंट्रोल Story, पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड सहित कई अन्य अन्य अधिकारीयों से शिकायत की। 16 अगस्त 2023 को नैशनल ग्रीन ट्रब्यूनल के आदेश जारी किया और एक विशेष मीटिंग जालन्धर में डम्प पर हुई, नगर निगम जालन्धर की ओर से संयुक्त आयुक्त पुनीत शर्मा ने पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी जगदीश मीणा, जिलाधीश की ओर से मैडम गुरसिमरन जीत कौर,कार्यकारणी अभीयंता पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के संदीप कुमार से 10 दिनों के भीतर अवैध कूड़े के डम्प को बंद करवाने एवं ग्रीन बैल्ट बनाने का आश्वासन दिया था लेकिन आज दुखी होते कहना पड़ रहा है कि 45 दिन बीत जिने के बाद भी कूड़े के डम्प की स्थिति वैसी ही बनी हुई है।
प्रोजेक्ट निदेशक गुरमीत सिंह क्लेर ने कहा कि पंजाब सरकार की कूड़ा प्रबंधन को लेकर कोई निति ना होने के कारण उन्हें प्रदूषित वातावरण में काम करना पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम जालन्धर द्वारा 10 अक्तूबर तक डम्प पूर्णतः समाप्त नहीं किया गया तो अल्फा़ महेन्द्रू फाउन्डेशन पुनः नैशनल ग्रीन ट्रब्यूनल के पास शिकायत करेगी।
रमेश भल्ला ने कहा कि जो अधिकारी अवैध कूड़े के डम्प व दिन प्रतिदिन हो रहे प्रदूषित वातावरण के लिए जुम्मेवार है उनसे जवाबदेही तय होनी चाहिए व उन्हें पंजाब सरकार द्वारा दण्डित किया जाना चाहिए क्योंकि वह अपने कर्तव्यों का निर्वाह सही ढंग से नहीं कर पाये।
फाउन्डेशन द्वारा बेहतर सेवाओं के लिए नगर निगम जालन्धर के सेनीटेशन विभाग के सुपरवाइजर आदी व सहायक सब इंस्पेक्टर हरप्रीत लाल को सम्मानित किया गया।
इस मौके रमेश महेन्द्रू,डा० मुकेश वालिया, गुरमीत सिंह क्लेर,नरेंद्र ग्रोवर, राधेश्याम सेठ, सुलखण सिंह, एडवोकेट जयपाल शर्मा, अजय भारद्वाज, एन के चोपड़ा व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *