जालंधर, राज्य में चल रही ‘खेडां वतन पंजाब दीया-2023’ अधीन आयोजित किए जा रहे जिला स्तरीय टूर्नामेंट के छठे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपने खेल का प्रदर्शन किया।
जिला खेल अधिकारी ने खेल प्रतियोगिताओं के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि टेबल टेनिस (पुरुष) 31-40 आयु वर्ग प्रतियोगिता में कार्तिक डोगरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि पीयूष पुजारा को दूसरा और सुमीत बाहरी ,हितेश डोगरा को सांझा तौर पर तीसरा स्थान हासिल किया।
महिलाओं की 31-40 आयु वर्ग प्रतियोगिता में रिपुदमन ने पहला, सीमा राणा ने दूसरा तथा भावप्रीत व वनिता ने सांझा तौर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पुरुष 41-55 आयु वर्ग में सुमित गोयल को पहला, विजय मोहन को दूसरा तथा मनीष भारद्वाज एवं नीरज तनेजा दोनों को सांझा तौर पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
लड़कों के 21-30 आयु वर्ग में नमन सहगल ने पहला, उत्कर्ष थापर ने दूसरा और हर्ष सहगल व निपुण ने सांझा तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार पुरुष 56-65 आयु वर्ग में पंकज शर्मा ने पहला, गगन बाहरी ने दूसरा तथा राजीव शारदा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जूडो में अंडर 21 बालक वर्ग 55 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में रबजोत यादव पहले स्थान पर रहे। जबकि विशाल शर्मा को दूसरा, साहिल को तीसरा और लक्ष्य महाजन को चौथा स्थान मिला।
60 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित ने पहला, तरणवीर सिंह ने दूसरा तथा विकास ने तीसार स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 66 किलोग्राम भार वर्ग में अर्शदीप सिंह ने पहला, दिलराज सिंह ने दूसरा, ललित कुमार ने तीसरा और राजवीर सहोता ने चौथा स्थान हासिल किया। 73 किलोग्राम भार वर्ग में अमितोज ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि 100 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्यांश भट्ट को पहला और अमोलदीप सिंह को दूसरा स्थान मिला।
लड़कियों (अंडर 21) 44 किलोग्राम वर्ग में नेहा रानी ने पहला और आंचल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 48 किलोग्राम भार वर्ग में पायल पहले और खुशी दूसरे स्थान पर रहीं। 57 किलोग्राम भार वर्ग में कोमती ने पहला और पिंकी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि 63 किग्रा में सिमरन पहले स्थान पर रही।
तैराकी अंडर-17 लड़कों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में हर्षमीत सिंह ने पहला, कृष्णा कंवर ने दूसरा और परमवीर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
100 मीटर बटरफ्लाई में उद्धव कंडा ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि पुनित कुमार और व्योम भाटिया क्रम अनुसार दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर 17 लड़कियों में 100 मीटर में सना नारंग को पहला, दीपकिरण को दूसरा और तनु को तीसरा स्थान मिला।
अंडर 14 लड़कों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल में ऐश खुराना को पहला, गुरवीर सिंह को दूसरा और दिवजोत को तीसरा स्थान मिला।
100 मीटर फ्रीस्टाइल लड़कियों में अंशप्रीत कौर ने पहला, मान्या सुमन ने दूसरा और हुनर अहलूवालिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर 17 लड़कों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में सुदीप राणा पहले, पारस दूसरे और वंश तीसरे स्थान पर रहे।
बैडमिंटन अंडर 17 लड़कों में दिव्यम सचदेवा ने लक्ष्य सिब्बल को 15-1, 15-2 से, दानिश भनोट ने प्रभनूर सिंह को 15-6, 15-3 से हराया। गीतांश शर्मा ने अचुत शर्मा को 15-5, 15-11 से हराया। अरिहंत ने प्रथमनूर सिंह धामी को 15-14, 15-9 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
अंडर-14 लड़कियों में सानवी रेलन ने समीरया गाबा को 15-2, 15-3 से, स्वरीन कौर ने परिणीत कौर को 15-11, 15-5 से, सिमरप्रीत कौर ने अनन्या शर्मा को 15-8, 15-9 से, शिफाली शर्मा ने परीश शर्मा को हराया। मान्या रत्ती ने पाहुलप्रीत को 15-2, 15-1 से हराकर अगले दौर में जगह किया।