हथियारों की तस्करी के मामले में करतारपुर से दो आरोपियों काबू

जालंधर, देहात पुलिस ने हथियारों की तस्करी के मामले में करतारपुर से दो आरोपियों को काबू किया है। एसएसपी देहाती स्वर्णदीप सिंह और एसपी डी सबरजीत सिंह वाहीया ने प्रेस वार्ता दौरान बताया कि क्राइम ब्रांच के इंचार्ज पुष्प बाली को सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद मुकेश यादव अपने गुर्गों का इस्तेमाल करके बिहार से पंजाब में हथियारों की सप्लाई करवा रहा है। यह भी सूचना मिली थी कि उसके गुर्गे विधिपुर फाटक की तरफ हथियार देने के लिए जा रहे हैं। सब इंस्पेक्टर पुष्प बाली ने तुरंत प्रभाव से टीमें बनाकर विधिपुर फाटक के पास नाकाबंदी कर डाली। नाके पर पुलिस ने बिहार के सिवान जिला के रहने वाले विजय राम और अजय राम को रोका। दोनों के बैगों की तलाशी ली, तो उसमें से 5 पिस्तौल, दस मैगजीन और 10 जिंदा रौंद बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *