स्वच्छता सर्वे 2021 के लिए नगर निगम घर-घर तक पहुंचकर सिटीजन फीडबैक को बढ़ाएगा

जालंधर,(विशाल)- स्वच्छता सर्वे 2021 के लिए नगर निगम घर-घर तक पहुंचकर सिटीजन फीडबैक को बढ़ाएगा। इसके लिए टीम स्कूल, कालेज, सरकारी दफ्तर व कारखानों में भी जाएगी। इस समय सिर्फ 24000 सिटीजन फीडबैक ही हो पाए हैं और इसे लाखों में पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम ने तय किया है कि सोमवार से बड़े स्तर पर अवेयरनेस कैंपेन चलाई जाएगी। इसके तहत लोगों तक पहुंच करके सिटीजन फीडबैक के लिए तैयार किए गए ऐप, हेल्पलाइन नंबर व वेबसाइट की जानकारी दी जाएगी। इसमें लोगों को अपनी राय रखने के लिए कहा जाएगा। स्वच्छता सर्वे में कुल 6000 नंबर हैं और उसमें से फीडबैक के 600 नंबर हैं। नगर निगम कमिश्नर करनेश शर्मा और ज्वाइंट कमिश्नर हरचरण सिंह की मौजूदगी में नगर निगम की हेल्थ ब्रांच ने सिटीजन फीडबैक के लिए अभियान चलाने पर चर्चा की। नगर निगम का यही लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता सर्वे की जानकारी हो। अगर सर्वे टीम का फोन आता है तो लोग सही जानकारी दे सकें। शहर को बेहतर रैंकिग मिलने में लोगों की राय महत्वपूर्ण है। हेल्थ अफसर ने कहा कि पार्षदों, मोहल्ला सोसायटी व एनजीओ को अभियान में शामिल किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें। यही लोग पब्लिक से सीधे जुड़े हुए हैं और सर्वे में बड़ा योगदान दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि सिटीजन फीडबैक 31 मार्च तक लिया जाना है, इसलिए जागरूकता मुहिम तेज करके लोगों केा स्वच्छता सर्वे से जुडी जानकारी दी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *