पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी की वारदातोें को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों की किया गिरफ्तार

जालंधर,(विशाल) जालंधर पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम ने गाजी गुल्ला के पास चेकिंग के लिए एक्टिवा सवार युवकों को रोका तो वे सकपका गए। पुलिस ने शक होने पर उनसे वाहन के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सके। उनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों युवक वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। वे जो एक्टिवा चला रहे थे, वह भी चोरी का निकला। बाद में उनकी निशानदेही पर चोरी के दो और वाहन बरामद किए गए।
आरोपित टीवी टावर के पास रहने वाले उमेश कुमार और पलाही गेट (फगवाड़ा) में रहने वाले सुखपाल हैं। उनके पास से जो एक्टिवा मली है वह उन्होंने फुटबॉल चौक से चोरी की थी। बाइक जो उन्होंने मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के पास से चोरी किए थे। इन सभी वाहनों को बरामद कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *