जालंधर,(विशाल)- सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्टूडेंट्स के समर्थन में डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अल्टीमेटम दिया कि अगर 2 दिनों के भीतर सभी विद्यार्थियों को लंबित डिग्री ना दी गई तो वे बुधवार से डीसी घनश्याम थोरी की कोठी का घेराव करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने मांग को लेकर डीसी घनश्याम थोरी को मांग पत्र भी सौंपा। वहीं, डीसी ने उन्हें आश्वासन दिया कि 2 दिन के भीतर ही विद्यार्थियों को डिग्रियां दिला दी जाएंगी। नेताओं ने चेतावनी दी कि उनका प्रदर्शन अनिश्चितकालीन रूप से तब तक जारी रहेगा जब तक एक-एक विद्यार्थी को कालेज प्रबंधकों की तरफ से डिग्री नहीं दी जाती। बसपा नेता जस्सी तल्लन ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप के मुद्दे को लेकर लंबे समय से विद्यार्थियों को परेशान किया जा रहा है। कालजों की तरफ से बच्चों को ग्रैजुएनशन कर चुगे स्टूडेंट्स को डिग्री नहीं दी जा रही हैं। इस कारण विद्यार्थी अपना ना तो कोई रोजगार कर पा रहे हैं और ना ही कहीं नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।