गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का डीसीपी व एडीसी ने लिया जायजा

जालंधर,(विशाल)-प्रशासन ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। सोमवार को डीसीपी हेडक्वार्टर अरुण सैनी और एडीसी जसबीर सिंह 26 जनवरी को होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों की जायजा लिया। दोनों ने पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम का दौरा किया। डीसीपी और एडीसी ने कहा कि कोरोना वायरस से जुड़ी सभी सवाधानियों का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस पर शानदार समारोह की परंपरा बरकरार रखी जाएगी। हालांकि इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण समारोह के कारण परेड का आयोजन नहीं किया जाएगा। ना ही पिछले वर्षों की तरह रंगारंग कार्यक्रम करवाए जाएंगे। डीसीपी और एडीसी ने कहा कि सरकार के निर्देश अनुसार इस बार स्टेडियम में भीड़ एकत्र नहीं की जाएगी और गणतंत्र दिवस समारोह पूरी सादगी के साथ मनाया जाएगा। समारोह के दौरान पंजाब पुलिस का दस्ता मुख्य अतिथि को सलामी देगा। लेकिन सुरक्षा गाइडलाइंस का पालन करते हुए पीटी शो, रंगारंग कार्यक्रम आदि को आयोजन नहीं किया जाएगा। समारोह के दौरान हैंड सैनिटाइजेशन, शारीरिक दूरी और मास्क पहनने जैसी सभी सावधानियों का पालन किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम डा. जय इंदर सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर हरदीप सिंह, डीएफडब्ल्यूओ डा. रमन गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी हरिंदरपाल सिंह व अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *