सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा मैडिकल सैल पंजाब ने की मीटिंग

जालंधर, (संजय शर्मा)-आज भारतीय जनता पार्टी मेडिकल सैल की विशेष मीटिंग शीतला माता मंदिर स्थित भाजपा कार्यालय जालंधर में हुई। जिसमें पंजाब से सभी जिलाध्यक्ष अपनी टीमों के साथ पहुंचे । आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा में होने वाले प्रोग्रामो को लेकर की गई। जिसमे ब्लड कैंप , वैक्सिनेशन,

विकलांगो के लिए उपकरण  और अन्य प्रोग्रामों मे मैडिकल सैल परमुख रूप से हिस्सा लेगा ।  आज की बैठक में प्रमुख रुप से सैलो के इंचार्ज राकेश शर्मा पहुंचे और उन्होंने ने सभी
कार्यकर्तायों को संबोधित करते हुए कहा की मेडिकल सैल की भूमिका आने वाले प्रोग्रामो में अहम रहेगी  । आज की बैठक में पंजाब मैडिकल सैल के अध्यक्ष डॉक्टर रणवीर कौशल जी और भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा जी भी, गुरिंदर निश्चल , जालंधर के प्रवक्ता बृजेश शर्मा जी  मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *