कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत को लेकर भाई ने बताया कैसी है हालत

मशहूर कॉमेडियन और फिल्म अभिनेता राजू श्रीवास्तव की तबीयत पर अपडेट सामने आया है. उनके छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने बताया है कि राजू श्रीवास्तव धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं, लेकिन वह अभी भी बेहोश हैं. दिल्ली के एम्स में अभी भी राजू वेंटिलेटर पर हैं. उन्हें करीब 1 महीने पहले हार्ट अटैक आय था. इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया.दीपू श्रीवास्तव ने कहा, ‘कॉमेडियन की तबीयत में सुधार की गति धीमी है, लेकिन वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे. उनकी हालत स्थिर है और वह फिलहाल वेंटिलेटर पर ही हैं. 35 दिन हो गए हैं, मगर चिकित्सकों का कहना है कि राजू ठीक होने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. हमें आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *