नई दिल्ली/जालंधर, पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू की एक और मेहनत रंग लाई है। सुशील रिंकू की मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जालंधर में पीएपी चौक के पास आरओबी निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए सुशील रिंकू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा था। इस आरओबी के बनने से जालंधर समेत आसपास के कई इलाकों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बताया कि पीएपी चौक में लंबे समय से लंबित प्रस्तावित आरओबी के निर्माण के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने हरी झंडी दे दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस आरओबी के निर्माण के लिए संबंधित महकमे के अफसरों को निर्देशित किया है। रिंकू ने बताया कि इस आरओबी के लिए उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गडकरी से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर मांग रखी थी।