उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मंगलवार (2 जुलाई) की शाम सत्संग में हुए एक बड़े हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने के खबर हैं. यह सत्संग नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा का था. सत्संग में अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 50 से ज्यादा लोगों के मरने के सूचना मिली हैं. मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस बीच समाजवादी पार्टी की ओर हाथरस में हुए हादसे पर कहा गया है कि सत्संग के दौरान मची भगदड़ में लोगों के हताहत होने की सूचना, अत्यंत दुःखद है. ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें. वैसे नारायण साकार हरि के दरबार में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी हाजिरी लगा चुके हैं.