सलमान ने की सिंगर अरिजीत सिंह से दोस्ती

नई दिल्ली, सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. इस फिल्म में सलमान को एक बार फिर रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर के रूप में देखेंगे. मूवी में सलमान खान दमदार एक्शन करते दिखने वाले हैं. ‘टाइगर 3’ के ट्रेलर ने चाहनेवालों के मन में जोश भर दिया था और अब इसके पहले गाने का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. इस गाने की खास बात ये है कि इसे बॉलीवुड के फेवरेट सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया है. जी हां, अरिजीत सिंह ने सलमान खान की फिल्म के लिए अपना पहला गाना गाया है. इससे साफ है कि दोनों सितारों के बीच की जंग अब खत्म हो गई है. ‘टाइगर 3’ के पहले गाने का नाम ‘लेके प्रभु का नाम’ है. इस गाने के पहले लुक में सलमान खान को अपनी हीरोइन कटरीना कैफ के साथ देखा जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *