गाजियाबाद में दौड़ी रैपिड रेल, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 10 पॉइंट्स में पूरी बात जानिए

गाजियाबाद, देश की पहली रैपिड एक्स की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को करेंगे। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी कर ली है। सभा में कई घेरों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी, साथ ही सभा स्थल के पास जैमर भी लगा होगा। इस दौरान स्कैनर एंट्री करने वालों की चेकिंग के लिए होंगे इसके साथ साथ एनएसजी की एंटी ड्रोन टीम भी तैनात रहेगी। इस टीम काम किसी भी अवैध रूप से उड़ रहे ड्रोन को गिराना होगा। उद्घाटन से पहले गाजियाबाद में रैपिड रेल का मीडिया ट्रायल भी किया गया। ट्रेन में बैठे लोगों ने बताया कि 17 किमी का सफर चंद मिनटों में बीत गया। न तो एक आवाज आई और न ही कहीं जरा से भी झटके लगे। वैसे तो इसकी तुलना मेट्रो से की जा रही है लेकिन देश की पहली रैपिड ट्रेन में कई ऐसी सुविधाएं होंगी, जो इसे मेट्रो से अलग करेंगी। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि स्टेशन के टिकट काउंटर से यात्री रैपिड एक्स के कार्ड को खरीद और रिचार्ज कर सकते हैं। नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड को न्यूनतम 100 रुपये और अधिकतम 2000 रुपये का रिचार्ज किया जा सकेगा। एक यात्री अधिकतम 25 किग्रा भार का सामान अपने साथ लेकर चल सकता है। इसकी लंबाई 80 सेमी, चौड़ाई 50 सेमी और ऊंचाई 30 सेमी होनी चाहिए। 90 सेमी तक की लंबाई वाले बच्चे को फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *