सरसों का तेल दाम में आई गिरावट, जानिए ताजा भाव

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमत भी छलांग लगाने वाली हैं.बात अगर देशभर में एलपीजी सिलेंडर और खाद्य पदार्थों की कीमत की करें तो ये भी आम लोगों की जेब खाली कर रही हैं.वैश्विक कच्चे तेल के दाम नई ऊंचाई पर जा रहे हैं वहीं देश में खाने के तेल के दामों में मिलाजुला रुख देखा जा रहा है. सरसों और मूंगफली के तेल के रेट सस्ते हुए हैं और पाम तेल के भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं.यूक्रेन और रूस के युद्ध के बीच विदेशों में कच्चा पामतेल (सीपीओ) के दाम 2,000 डॉलर प्रति टन से ऊंचा हो गया है जो रिकॉर्ड है. जबकि पामोलीन का भाव आयात करने पर 177 रुपये किलो बैठता है.सरसों तिलहन – 7,775-7,800 (42 फीसदी कंडीशन का भाव) रुपये. मूंगफली – 6,575 -6,670 रुपये. मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,000 रुपये. मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,505 – 2,690 रुपये प्रति टिन. सरसों तेल दादरी- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल. सरसों पक्की घानी- 2,320-2,375 रुपये प्रति टिन. सरसों कच्ची घानी- 2,520-2,625 रुपये प्रति टिन. तिल तेल मिल डिलिवरी – 17,000-18,500 रुपये.सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 17,000 रुपये.सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 16,800 रुपये.सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 16,000.सीपीओ एक्स-कांडला- 14,500 रुपये.बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,100 रुपये.पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 16,200 रुपये.पामोलिन एक्स- कांडला- 15,000 रुपये (बिना जीएसटी के).सोयाबीन दाना 7,700-7,750 रुपये.सोयाबीन लूज 7,400-7,500 रुपये.मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *