रुबिना दिलेक ने सोशल मीडिया पर अपनी नई नागिन के आउफिट में शेयर की तस्वीर,निभाने जा रही हैं नागिन का किरदार

‘बिग बॉस सीजन 14’ की विनर रहीं रुबिना दिलेक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट  पर फोटो शेयर कर फैंस का प्यार बटोरती रहती हैं. ऐसे में अब रुबिना दिलेक ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. उनकी इन तस्वीरों पर कई सारे लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं.दरअसल, रुबिना अपने नए आउटफिट में किसी नागिन से कम नहीं लग रही हैं. इन तस्वीर में रुबिना सफेद रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने गोल्डन कलर की ज्वेलरी कैरी की हुई है. इन्हीं में कुछ ज्वेलरी इन्हें नागिन का लुक दे रही हैं. इस लुक में रुबिना वाकई किसी खूबसूरत नागिन से कम नहीं लग रहीं.इतना ही नहीं वो अपने इस गैटअप में पूरे कॉन्फिडेंट के साथ बेहद हॉट और बोल्ड पोज दे रहीं हैं. एक्ट्रेस इस पोस्ट के कैप्शन में लिखती हैं ‘एक्सपेरिमेंट और रिस्क.’ आपको बात दें कि जाए इनके वर्क फ्रंट की तो पिछले कुछ समय से रुबिना बॉलीवुड डेब्यू करने को लेकर चर्चाओं में हैं. एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म ‘अर्ध’ में नजर आएंगी. रुबिना इस फिल्म में कुलभूषण खरबंदा, राजपाल यादव और हितेन तेजवानी के साथ नजर आएंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *