जालंधर,(संजय शर्मा\ विशाल) श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर शहर के गुरु घरों में दीवान सजाए गए। रागी जत्थे ने गुरु घरों में पहुंच कर संगत को शब्द गायन के साथ निहाल किया। वहीं शहर के गुरुद्वारों में दिन चढ़ते ही संगत की भीड़ उमड़ी शुरू हो गई।गरु पर्व को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन में श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागियों ने शब्द गायन के साथ संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अजीत सिंह सेठी ने गुरुद्वारा कमेटी द्वारा किए जा रहे धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों के बारे में बताया।इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरुओं के इतिहास का व्यापक स्तर पर प्रचार किए जाने की जरूरत है। प्रबंधक कमेटी की तरफ से रागी जत्थे के सदस्यों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। बाद दोपहर अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा।