चंद दिन में होगी चर्चा, वह दिन भी नजदीक आ रहा है।
कहेगी दुनिया देखो यारो जनाजा रावण का रहा है
धूं धूं कर जली लंका
रामलीला के सातवें दिन लंका दहन पेश
जालंधर, (संजय शर्मा )-शिव राम कला मंच श्री राम लीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा दशहरा ग्राउंड मॉडल हाउस में सातवे दिन लंकादहन नाइट प्रस्तुत की गई। नाइट का शुभारंभ पार्षद ओंकार राजीव टिक्का, परमजीत सिंह एडवोकेट व हरदीप सिंह ने ज्योति प्रज्वलित करके किया। प्रभु श्री राम की आरती उपरान्त एक से बढ़कर एक दृश्य प्रस्तुत किये। बाली वध उपरांत हनुमान ( शिवम कालिया) को लंका भेजा जाता है। अशोक वाटिका में सीता ( शूभम) रावण के अत्याचार से तंग है। रावण (जगदीश बिट्टा ) सीता को हीले बहाने छोड़ने को कहते है पर सीता नही मानती। इतने में वहां हनुमान (शिवम कालिया ) जी की मुलाकात सीता माता (शूभम ) जी से होती हैं। वह माता जी को ढांढस बन्दवाते है। वह अषोक वाटिका को उजाड़ देते है। अक्षय कुमार आता है उसका भी वध कर देते है। फिर मेघनाद ( धीरज सहगल) ओर हनुमान के बीच। युद्ध होता है। मेघनाद ब्रह्मास्त्र चला। कर हनुमान को पकड़ लेते है व रावण के दरबार मे पेश करते है वह हनुमान व रावण के बीच वार्तालाप होती है व रावण ल, हनुमान की पूछ को आग लगाने का आदेश जारी देते है, हनुमान लंका को जला कर राख कर देते है। बहुत ही सुंदर दृश्य डायरेक्टर रजनीश कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया। एक ओर खूबसूरत नाइट की समाप्ति होती है। यहाँ डायरेक्टर रजनीश कुमार, सहायक डायरेक्टर धीरज सहगल, सरप्रस्त सतपाल भगत, , प्रधान हरजीवन गोगना, अशोक जोन्द्रा, निर्दोष कुमार, कृष्ण लाल, विशाल भला, स्टेज सचिव प्रियव्रत शास्त्री, कुलविंदर सिंह हीरा, अमनदीप हैरी, प्रदीप बीटी, कार्तिक भगत, शिवम भगत उपस्थित थे।