शिल्पा शेट्टी की सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल

हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इंडस्ट्री की सबसे फिटेस्ट एक्ट्रेस में शुमार हैं. अपनी खूबसूरती और कमाल के डांस मूव्स के लिए शिल्पा शेट्टी का नाम काफी जाना जाता है. इस बीच सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में शिल्पा ने जो ड्रेस पहन रखी है, उसे लेकर एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया जा रहा है. इतना ही नहीं लोग शिल्पा शेट्टी की इस अतरंगी ड्रेस को देखकर उनकी तुलना उर्फी जावेद (Urfi Javed) से कर रहे हैं.

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के बर्थडे बैश में शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ पहुंची. इस दौरान शिल्पा शेट्टी के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. इस बीच इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ये पूछा है कि पहचाने कौन हैं ये एक्ट्रेस. इस वीडियो में शिल्पा का चेहरा नहीं बल्कि बैक साइड नजर आ रहा है.

हालांकि बाकी अन्य तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि ये कोई और नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी ही हैं. अब ऐसे में वीडियो में देखने पर आपको पता लगेगा कि शिल्पा शेट्टी ने जो पैंट पहन रखी है, वो थोड़ी अजीबोगरीब स्टाइल वाली लग रही है. इस अतरंगी ड्रेस की वजह से शिल्पा शेट्टी को सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *