MCD Election के रुझानों में AAP बहुमत के पार, BJP पिछड़ी

नई दिल्ली,(R.aajtak.com)- दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है. अब तक 134 सीटों के नतीजे आ चुके हैं, जिनमें से 75 सीटें आम आदमी पार्टी (AAP) ने और 54 सीटें भाजपा ने जीती हैं. कांग्रेस भी चार सीट जीतने में कामयाब रही. एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है. अबुल फजल से कांग्रेस उम्मीदवार अरिबा खान ने जीत हासिल की है. उनके पिता आसिफ खान चुनाव के दौरान पुलिसकर्मियों से बदसलूकी के आरोप में जेल में बंद हैं. कांग्रेस ने जाकिर नगर सीट भी अपने कब्जे में कर ली है. दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र शकूरबस्ती में भाजपा ने तीनों सीटें सरस्वती विहार, पश्चिम विहार और रानी बाग जीत ली हैं.

भाजपा (BJP) ने शुरुआती रुझानों में दो बार बहुमत का आंकड़ा छुआ था, लेकिन कुछ देर बाद ही बहुमत के आंकड़े से नीचे चली गई. वहीं, आम आदमी पार्टी ने एक बार बहुमत का आंकड़ा छुआ था. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, हमने आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया, उसे जनता ने समझा. हम नगर निगम में चौथी बार मेयर बनाएंगे. जिस तरह के रुझान हैं, नगर निगम चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत पाएगी.आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में कुल 250 सीटों में से 180 से अधिक सीटें जीतने का भरोसा जताया है.‘AAP’ के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “रुझान बदलेगा और हम 180 से अधिक सीटों पर विजयी होंगे. हमने अपने कार्यालय को सजा लिया है और जैसे ही रुझान बदलेंगे, हम जश्न मनाएंगे. भाजपा चुनाव प्रचार के दौरान एमसीडी में अपने 15 साल के कार्यकाल में कोई भी उपलब्धि नहीं गिना पाई है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *