शिरोमणी अकाली दल ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की

जालंधर, पूर्व मंत्री एवं शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक द्वारा एक नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने के चैंकाने वाले खुलासे के बाद उनको तत्काल बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की तथा पूछा कि मुख्यमंत्री ऐसे जघन्य अपराध करने वाले को बचा क्यों रहे हैं।

करतारपुर विधानसभा में शिअद-बसपा के संयुक्त उम्मीदवार डाॅ. सुखविंदर कुमार सुक्खी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ कटारूचक से शोषित हुई पीड़िता के सामने आने से स्पष्ट हो गया है कि पंजाब के राज्यपाल को सौंपा गया अश्लील वीडियो असली है। उन्होने कहा कि वीडियोे भी पुलिस के कब्जे में हैं, जिसकी अभी तक पुष्टि भी की जा चुकी होगी। उन्होने कहा कि हैरानी की बात है कि मुख्यमंत्री ने अब तक इस मामले में कोइ कार्रवाई नही की है। उन्होने कहा कि भगवंत मान को पंजाबियों को बताना चाहिए कि क्या उनके पास छिपाने के लिए कुछ है, जिसके कारण वह मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नही कर रहे हैं।सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा, ‘‘ इससे पहले जलालाबाद से आप विधायक गोल्डी कंबोज के पिता सुरेंदर को देह व्यापार तथा जबरन वसूली करते हुए पकड़ा गया था, फिर भी मुख्यमत्री ने उस विधायक खिलाफ कार्रवाई नही की, जबकि पिता-पुत्र हर मामले में साथ हैं यहां तक कि उन्हे पहले भी ऐसी परिस्थितियों में गिरफ्तार किया गया था। अब मुख्यमंत्री फिर से कटारूचक को बचा रहे हैं, यहां तक कि वीडियों टेप जो पंजाब के राज्यपाल को सौंपा गया है, उसके अस्तित्व से ही इंकार कर रहे हैं’’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *