जालंधर,(विशाल)-देश भर में लोग होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इसी कड़ी में जालंधर मे भी लोगों ने एक दूसरे को गुलाक लगाकर बधाई दी। सुबह से ही शहर की गलियों में छोटे-छोटे बच्चे एक दूसरे को रंग लगाकर मस्ती करते नजर आए। दरअसल, दो साल से कोरोना संकट के कारण होली के त्योहार की रौनक गायब हो गई थी, लेकिन इस बार बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है। वही दुकानदार भी इस बार होली पर्व पर अच्छी बिक्री को लेकर काफी उत्साहित थे वही शहर के मंदिरो मे फूलों से तो कहीं रंगों से होली खेली जा रही थी लाेगाें में हाेली काे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने काे मिला। शहर के हर चौराहे पर युवा टोलिया बनाकर एक दूसरे को रंग लगाते हुए देखे गएवही शहर की महिलाओ ने भी होली उत्सव को धूम धाम से मनाया इस दौरान सोनिया, मुस्कान, अमन, शिल्पा,खुशी रानी,बगे, ने कहा कि हमें सभी त्योहार मिलजुलकर व प्रेम के साथ मनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि रंगो के त्योहार होली को बिना भेदभाव के मनाना चाहिए।