फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री को ‘वाई’ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई

हाल ही में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म की वजह से सुर्खियों में आए मशहूर फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री को ‘वाई’ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. सरकार के सूत्रों के अनुसार, उन्हें यह सुरक्षा सीआरपीएफ के जवान मुहैया कराएंगे और यह सुरक्षा पूरे भारत के लिए है. हाल ही में उनकी आई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की जहां तारीफ हो रही है, वहीं वह कट्टरपंथियों के निशाने पर भी आ गए हैं. हमले की आशंका को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह सुरक्षा देने का फैसला किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *