भार्गव नगर में वोटर जागरूकता तथा कैरियर संबंधी गाइडेंस सेमिनार

जालंधर,(संजय शर्मा)- विद्यार्थीयों के सार्वांगीं विकास् के लिए वचनबद्ध शिक्षकों के दिशा निर्देश में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल , भार्गव नगर में वोटर जागरूकता तथा कैरियर संबंधी गाइडेंस सेमिनार का आयोजन विशेष रूप से पूर्व जिला गाइडेंस काउंसलर श्री सुरजीत लाल जी एवं रिटायर्ड जज तथा सीनियर एडवोकेट सरदार दर्शन सिंह जी की अगुवाई में हुआ। स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती निर्मला कुमारी तथा इंग्लिश लेक्चरर एवं स्कूल गाइडेंस काउंसलर अशोक कुमार सहोता जी के विशेष प्रयासों के परिणाम स्वरूप यह विशेष सेमिनार संभव हो सका.. सेमिनार की विशेषता यह रही की उपस्थित विद्यार्थियों को अपनी वोट की शक्ति का पता चला तथा किस प्रकार 18 वर्ष की आयु के बाद नई वोट बनाई जाती है, किस प्रकार बनी हुई वोटों में तब्दीली की जाती है, किस प्रकार किसी बनी हुई वोट को काटा जाता है इस संबंधी भी विशेष जानकारी दी गई साथ ही साथ आगामी भविष्य में वह किस प्रकार सफलता के पथ पर अग्रसर रह कर उत्तीर्ण हो सकते हैं तथा स्कूली शिक्षा के बाद एवं स्कूली शिक्षा के साथ-साथ वह किस किस कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं इन बातों के बारे में उन्हें सकारात्मक ज्ञान मिला, इस अवसर पर विशेष रूप से विद्यार्थियों का ज्ञान मूल्यांकन करने के लिए एक कैरियर क्विज भी आयोजित किया गया जिसमें सभी मौजूद विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया , करियर क्विज में विजेता रहे विद्यार्थियों को आए हुए गणमान्य द्वारा विशेष रुप से मैडल देकर सम्मानित भी किया गया। स्कूल प्रांगण में पधारे गणमान्यों का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए श्री सहोता जी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों एवं प्रतियोगिताओं के द्वारा विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है, स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती निर्मला कुमारी जी, लेक्चरर हरजीत कौर , बलजीत कुमार ,पवनदीप कौर, मनिंदर कौर,योगेश नंदा , गुरप्रीत कौर, कुसुम लता, रेणुका वर्मा ,डीपीई निखिल हंस ने विशेष रूप से अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *