सैकड़ों युवाओं ने बीएसएफ चौक जाम कर पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

जालंधर, पुलिस कांस्टेबल भर्ती में घोटाले का आरोप लगाकार सैकड़ों युवाओं ने बीएसएफ चौक जाम कर पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि सिर्फ सिफारशि लोगों को ही भर्ती किया जा रहा है। पुलिस में कांस्टेबल के लिए निकली नौकरियों की भर्ती के लिए आए सैकड़ों युवकों ने बीएसएफ चौक के पास धरना प्रदर्शन कर जान लगा दिया। सैकड़ों की तदाद में प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां पकड़कर पंजाब पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे युवकों कहना था कि सरकार ने कांस्टेबल की भर्ती के लिए सैकड़ों नौकरियां निकाली हैं और हजारों युवकों ने आवेदन किया है। आरोप था कि सिर्फ सिफारशि लोगों को ही भर्ती किया जा रहा है। उनका आरोप था कि बहुत बड़ा भर्ती घोटाला हो रहा है। उनकी मांपुलिस कांस्टेबल भर्ती में घोटाले का आरोप लगाकर युवाओं ने बीएसएफ चौक में धरना दिया।ग थी कि इस घोटाले को रोका जाए। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जालंधर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और युवकों को समझाने का प्रयास कर रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *