ससुराल जा रही दुल्हन की गाड़ी को ओवरटेक कर पूर्व प्रेमी ने मारी गोली

ROHTAK : रोहतक (हरियाणा) में मायके से विदा होकर ससुराल के लिए निकली दुल्हन की गोली मारकर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दुल्हन की कार को ओवरटेक कर रोका दूल्हे को नीचे उतारा फिर दुल्हन की गर्दन पर दो गोली मार दी। हमलावरों ने दूल्हे के भाई से भी सोने की चेन लूट ली और वहां से फरार हो गए। घायल दुल्हन को पीजीआई रोहतक के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की, सांपला गांव की रहने वाली लड़की की शादी भाली आनंदपुर गांव के रहने वाले युवक से धूमधाम हुई थी, बुधवार को दुल्हन विदाई के बाद अपने ससुराल लौट रही थी, कार दूल्हे का भाई सुनील चला रहा था। रात करीब 12 बजे गांव में शिव मंदिर के नजदीक पहुंचते ही पीछे से इनोवा कार में सवार तीन बदमाश आए, जिन्होंने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी रूकवा लिया और दुल्हन को गोली मार दी और वो लहूलुहान होकर कार के अंदर की गिर पड़ी। तुरंत ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि इस घटना को दुल्हन के प्रेमी और उसके साथियों ने अंजाम दिया है, पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि हमलावर सांपला से ही दुल्हन की कार के पीछे लगे हुए थे, लेकिन जैसे ही दुल्हन अपनी ससुराल में गांव के बाहर पहुंची तो उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *