वेस्ट भाजपा प्रभारी ने सभी मंडल प्रभारियों वह मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की

जालंधर, (संजय शर्मा )-आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं जिला महामंत्री अशोक सरीन (हिक्की) की अध्यक्षता में वेस्ट विधान सभा क्षेत्र में सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों एवं मंडलों के नए लगाए गए प्रभारियों के साथ बैठक की इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित पूर्व जिला महामंत्री राजीव ढींगरा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज ,दर्शन भगत ,दविंदर भारद्वाज ,जिला सचिव अमित भाटिया, अश्वनी अटवाल ,योगेश मल्होत्रा, मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा ,मुनीश बल ,गौरव जोशी, सुदेश भगत, जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद कश्यप, मुख्य रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने पंजाब भाजपा महामंत्री एवं ज़ोनल प्रभारी जीवन गुप्ता व जिला भाजपा प्रभारी पुष्पिंद्र सिंघल जी से विचार विमर्श कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए जिला पदाधिकारियों को मंडलो का प्रभार सौंपा गया है।इस बैठक मे जिला उपाध्यक्ष मनीष विज ने आए हुए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल पार्टी की आधारशिला है अगर मंडल मजबूत है तो पार्टी का आधार अपने क्षेत्र में और मजबूत होगा।वही जिला उपाध्यक्ष दविंद्र भारद्वाज ने सभी मंडल अध्यक्षों से कहा कि वह जल्द से जल्द अपनी नई टीम बनाकर अपना काम शुरू करें क्योंकि लोकसभा एवं नगर निगम के चुनाव बहुत नजदीक हैं।इस बैठक के दौरान पूर्व पार्षद व जिला उपाध्यक्ष दर्शन भगत ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया| इस बैठक में वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के अध्यक्षों ने कहा कि वह पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत कर आने वाले जालंधर लोकसभा उपचुनाव व नगर निगम के चुनावों में भाजपा की जीत पक्की करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *