NEW DELHI : ऐसा माना जा रहा है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अक्तूबर और ऩवंबर में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप के बाद सीमित ओवरों की क्रिकेट से इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 का कप्तान बनाए जाने की संभावना है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि 32 साल के विराट कोहली, जो इस समय सभी फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं और भारत के अबतक के सबसे सफल कप्तान हैं, ने 34 साल के रोहित शर्मा के साथ कप्तानी की जिम्मेदारियों को शेयर करने का फैसला किया है। रिपोर्ट में कहा गया कि कोहली ने पिछले कुछ महीनों में रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट के साथ इस मुद्दे पर लंबी चर्चा की है।
सूत्रों ने कहा कि तीनों फॉर्मेट में कप्तानी के दबाव के चलते कोहली की बल्लेबाजी पर असर पड़ रहा है। कोहली का भी मानना है कि सभी फॉर्मेट में उनकी बल्लेबाजी को अधिक समय और अधिक स्पीड की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘ विराट खुद इसकी घोषणा करेंगे। वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने की जरूरतों से अवगत हैं। उन्हें इसलिए दुनिया का सबसे बेस्ट बल्लेबाज कहा जाता है क्योंकि उन्हें अपनी बल्लेबाजी के बारे में पता है।