दिल्ली सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला बिल्डिंग गिरी, इलाके में अफरा-तफरी

NEW DELHI : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सब्जी मंडी में एक चार मंजिला बिल्डिंग गिर गई है. जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. आशंका है कि मलबे में कई लोग दबे हुए हो सकते हैं. ये सब्जी मंडी दिल्ली के मलका गंज इलाके में है. बता दें कि एक कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई है. मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है. स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. मलबे को हटाया जा रहा है.
गौरतलब है कि सब्जी मंडी इलाके की ये बिल्डिंग काफी पुरानी थी. जर्जर अवस्था में थी. पिछले तीन दिन से दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है. माना जा रहा है इसी वजह से बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा. मलबे से एक लोग को रेस्क्यू करके हॉस्पिटल भेजा गया है. आशंका है कि बिल्डिंग के मलबे में दो लोग और दबे हो सकते हैं. फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है. हादसे के वक्त बिल्डिंग में 10 से 15 लोग थे. मलका गंज की इस बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर हलवाई की दुकान थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *