तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत

जालंधर, (विशाल)- फिल्लौर में आज एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर एक पेड़ से जा टकराई जिससे कार चालाक युवक की मौत हो गई। फिल्लौर की लसाड़ा चौकी के इंचार्ज गुरनाम सिंह ने बताया कि हादसा फिल्लौर-राहों रोड पर हुआ जिसमें एक तेज रफ्तार कार अपरा के पास पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के जिला पानीपत के गांव बसेड़ा निवासी 19 वर्षीय राहुल अपरा के पास कडियाणा में अपनी ससुराल में आया था। वहां से वह सेलकियाना गांव में रहते रिश्तेदारों से मिलने के लिए जा रहा था कि गांव रायेपुर अराइयां व सेलकियाना के बीच सत्संग घर के पास बेकाबू हुई कार सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों की मदद से राहुल को गाड़ी से निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बता दें कि राहुल की शादी कुछ महीने पहले हुई थी और वह मूल रूप से अपरा के पास स्थित गांव सेलकियाना का रहने वाला था, लेकिन पिछले लंबे समय से हरियाणा के बसेड़ा में रह रहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *