बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों स्वरा भास्कर अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हैं, जहां उनके साथ एक वाकया हुआ, जिसको उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। स्वरा भास्कर का सामान लेकर एक ऊबर कैब ड्राइवर लेकर भाग गया है, जिसकी शिकायत उन्होंने सोशल मीडिया पर की है। स्वरा भास्कर का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। एक ओर जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कैब कंपनी को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ ट्रोल्स स्वरा पर ही निशाना साध रहे हैं।