लुधियाना ब्लास्ट केस में NIA द्वारा श्री मुक्तसर साहिब में छापेमारी

SRI MUKTSAR SAHIB : श्री मुक्तसर साहिब में सुबह से ही NIA की तरफ से छापेमारी की जा रही है। प्रथम जानकारी के अनुसार मुक्तसर के कोटकपूर रोड, गुरु अंगद देव गली नंबर 13 में सोनू नाम के शख्स के घर में NIA की टीम सुबह से ही छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि ये छापेमारी लुधियाना ब्लास्ट केस के संबंध में की जा रही है। खबर लिखे जाने तक एनआईए की टीम तरफ से कार्रवाई जारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *