WASHINGTON : संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूक्रेन के लिए सैन्य सहायता के एक नए पैकेज की घोषणा की। अमेरिका ने इस नए पैकेज में 2.5 बिलियन डॉलर के सैन्य सहायता देने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार, इसमें सैकड़ों बख्तरबंद वाहन और यूक्रेन की वायु रक्षा के लिए समर्थन शामिल है। मालूम हो कि कुछ सप्ताह पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका की यात्रा की थी, जिसमें अमेरिका ने मदद का भरोसा दिया था।
पेंटागन के एक बयान के अनुसार, पैकेज में कीव द्वारा अनुरोध किए गए युद्धक टैंक नहीं हैं, लेकिन इसमें 90 स्ट्राइकर बख्तरबंद कार्मिक वाहक, अतिरिक्त 59 ब्रैडली इन्फैंट्री फाइटिंग व्हीकल, एवेंजर एयर डिफेंस सिस्टम और बड़े और छोटे हथियार शामिल हैं। साथ ही इसमें पैकेज में 59 ब्रैडली लड़ाकू वाहन और 90 स्ट्राइकर बख्तरबंद कार्मिक वाहन शामिल हैं। पिछले सप्ताह घोषित तीन बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के पैकेज में शुरुआती 50 ब्रैडली को शामिल किया गया था। नवीनतम पैकेज रूस के फरवरी 2022 के आक्रमण के बाद से यूक्रेन को 26.7 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक की कुल अमेरिकी सैन्य सहायता मिल चुकी है।
यह घोषणा यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की द्वारा शुक्रवार को जर्मनी में यूएस रामस्टीन एयरबेस में सहयोगियों की एक महत्वपूर्ण बैठक में पश्चिमी हथियारों की आपूर्ति पर मजबूत निर्णय की उम्मीद के बाद आई है। उन्होंने कहा कि हम संयुक्त राज्य अमेरिका से एक शक्तिशाली सैन्य सहायता पैकेज की उम्मीद करते हैं।