WASHINGTON : भारत के हैदराबाद में जन्मीं अरुणा मिलर ने अमेरिका में इतिहास रचा है। वह अमेरिका के मैरीलैंड राज्य की पहली भारतीय अमेरिकी लेफ्टिनेंट गवर्नर बनीं हैं। उन्होंने भगवत गीता पर हाथ रखकर शपथ ली और पद संभाला।
बता दें कि 58 साल की अरुणा मैरीलैंड राज्य की 10वीं लेफ्टिनेंट गवर्नर बनीं हैं। बताते चलें कि लेफ्टिनेंट गवर्नर किसी भी राज्य का सर्वोच्च अधिकारी होता है। जो गवर्नर की गैरमौजूदगी में वो सभी काम करता है जो किसी भी गवर्नर के होते हैं।
अपने एक इंटरव्यू में अरुणा ने बताया था कि वे आंध्र प्रदेश में जन्मी हैं। और वे केवल तब सात साल की थीं जब वे भारत से अमेरिका में आ गई थीं। लेफ्टिनेंट गवर्नर बनने के बाद अपनी स्पीच में उन्होंने इस बारे में बताया। अरुणा ने कहा, “मैंने अपना ज्यादातर जीवन उस जगह में फिट होने की कोशिश में बिताया, जिस जगह से मैं नहीं थी और न ही वो मेरी जगह थी। मैं यहां एक अप्रवासी के रूप में आई थी। एक महिला इंजीनियर के रूप में, एक भारतीय अमेरिकी विधायक के रूप में मैंने बहुत कुछ सीखा। सबसे पहले यही कि मुझे यह महसूस करने में काफी समय लगा कि किसी को भी दूसरों द्वारा बनाई गई जगह में फिट होने की जरूरत नहीं होती है। केवल अपने लिए जगह बनाने वाली बात है।”
अरुणा ने पहली भारतीय मूल की अमेरिकी लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में भगवत गीता की शपथ ली। जिसके बाद उन्होंने शुभचिंतकों की भीड़ को संबोधित किया। बता दें, नए गवर्नर वेस मूर ने भी अरुणा को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “अरुणा की मां, हेमा और मेरी मां, जॉय के लिए। अरुणा आप सबूत हैं कि मैरीलैंड में कुछ भी संभव है।”