जालंधर, रायपुर-रसूलपुर के नजदीक नहर के किनारे से अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। सूचना मिलने के बाद थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंची । मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाके के लोगों से पहचान करवाने के लिए पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी मुताबिक सुबह सैर कर रहे लोगों की नजर नहर में पड़े शव पर पड़ी। लोगों ने तुरंत फोन पर पुलिस को इसकी जानकारी दी।