राज्यसभा से निलंबन के बाद अब क्या करेंगे राघव चड्ढा? अपने बयान में खुद बताया प्लान

संसद के मानसून सत्र के दौरान बीते सोमवार को राज्यसभा से भी दिल्ली सेवा विधेयक बिल पास हो गया, लेकिन इसको लेकर राजनीति भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीति चरम पर है. राज्यसभा से सभापति जगदीप धनखड़ ने बिल पास होने के चार दिन बाद सिग्नेचर विवाद को लेकर आप सांसद को विशेषाधिकार समिति की जांच रिपोर्ट आने तक के लिए निलंबित कर दिया है. इस घटना के बाद भी राघव चड्ढा अपने स्टैंड पर कायम हैं. उनका कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है. जिस सिग्नेचर विवाद को आधार बनाकर मुझे बीजेपी वाले गलत साबित करना चाहते हैं, वो अपराध तो मैंने किया ही नहीं. मैंने, किसी का सिग्नेचर नहीं किया. इसके बावजूद मुझे निलंबित किया गया तो भी मैं डरूंगा नहीं, और विशे​षाधिकार समिति का सामना करूंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *